सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा विधायक धौहनी कुँवर सिंह टेकाम शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सांसद तथा विधायक ने पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सांसद ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और बेहतर जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, अखिलेश पांडे, राम सजीवन कचेर, रोहिणी रमण मिश्रा, भूतपूर्व सैनिक अखिलेश मिश्रा, सरपंच गोले कोल, प्रभात कुशवाहा, प्राचार्य शैलेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।