जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के माध्यम से घरों तक नल से पानी पहुंचने से ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। घर के पास ही पानी की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को दूर स्थित हैंडपंप या अन्य जलस्रोतों से पानी लाने की परेशानी से राहत मिली है। इससे समय और श्रम की बचत होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और परिवार के अन्य दैनिक कार्य भी सुचारू रूप से हो पा रहे हैं।
ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम चचाई निवासी आशिकी पाल बताती हैं कि पहले उनके गांव में हैंडपंप काफी दूर था। पानी लेने के लिए आने-जाने में काफी समय लग जाता था। पानी लाने में लगने वाले समय के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी कई बार देर हो जाती थी। इससे बच्चों की पढ़ाई और परिवार के दूसरे जरूरी काम भी प्रभावित होते थे।
उन्होंने बताया कि अब नल-जल योजना के माध्यम से घर के पास ही नल से पानी उपलब्ध होने लगा है। पानी के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे काफी समय की बचत हो रही है। अब बच्चे समय पर स्कूल जा पा रहे हैं और परिवार के दैनिक कार्य भी आसानी से पूरे हो रहे हैं।
आशिकी पाल ने कहा कि घर के पास नल से पानी मिलने से उनके परिवार को बड़ी सुविधा मिली है। पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब घर पर ही पानी उपलब्ध होने से परेशानी कम हुई है। इससे परिवार का समय बच रहा है और बच्चों को भी समय पर स्कूल जाने का अवसर मिल रहा है।
नल-जल योजना से मिली इस सुविधा के लिए आशिकी पाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।




