जिले में विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 29 अक्टूबर को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग जिला पंचायत सीहोर के सभागार में होगी। इच्छुक लोकसेवकों को सुबह 11:30 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा केंद्र सीहोर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, काउंसलिंग में 1 जनवरी 2026 को 52 वर्ष से अधिक आयु के लोकसेवक पात्र नहीं होंगे। पदस्थापना के लिए निर्धारित प्रपत्र में कम से कम चार विकल्प भरना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सहमति पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों की मूल प्रतियां भी लानी होंगी।

काउंसलिंग में पहले जनशिक्षक के पदों की पूर्ति की जाएगी। वहीं, विकासखंड अकादमिक समन्वयक के पद के लिए विषय का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। किसी एक पद के लिए विकल्प चुनने वाले लोकसेवक का नाम वरिष्ठता सूची से हटा दिया जाएगा। काउंसलिंग के बाद चयन सूची जिला नियुक्ति समिति से अनुमोदित होने पर पदस्थापना आदेश जारी किए जाएंगे।