सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 'कहानी सेवा की' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं, सागर जिले की देवरी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरसलैया की छात्रा मोनी जाटव की। मोनी ने बताया कि उन्हें विद्यालय में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्हें नि:शुल्क गणवेश, पुस्तकें और साइकिल उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति का लाभ भी मिल रहा है। विद्यालय में दोपहर के समय मध्याह्न भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। शासन की इन सुविधाओं से उनकी पढ़ाई में मदद मिल रही है और शिक्षा प्राप्त करने की राह आसान हुई है। मोनी ने बताया कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने से उन्हें पढ़ाई जारी रखने में प्रोत्साहन मिलता है। नि:शुल्क गणवेश, पुस्तकें, साइकिल, छात्रवृत्ति और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि शासन की इन योजनाओं से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिल रहा है। मोनी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री जी एवं मध्यप्रदेश शासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
निःशुल्क गणवेश, पुस्तकें और साइकिल से आसान हुई मोनी की शिक्षा की राह
निष्पक्ष डेस्क · सागर · 6 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट

