विकास प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी श्री तरुण जैन ने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा सैलाना रोड़ स्थित मेडीकल कालेज के समीप ग्राम बंजली में विभिन्न श्रेणीयों के 07 आवासीय भूखण्ड, एक व्यावसायिक भूखण्ड, एक अर्पाटमेंट भूखण्ड़ तथा ग्राम करमदी रोड़ स्थित सांदिपनी स्कूल के सामने माँ कालिका विहार में 50 आवासीय भूखण्ड़ उपयोग के लिये एमपी ऑनलाईन के माध्यम से उच्चतम बीड़ आमंत्रित कर विक्रय किये जा रहे है।

जिसकी अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 है। तथा प्राप्त उच्चतम बिड़ को 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11.30 बजे प्राधिकरण कार्यालय में खोली जाएगी।

माँ कालिका विहार में भूखण्ड की शासकीय दर राशि 1859 रूपये प्रति वर्गफीट तथा श्री परशुराम विहार में भूखण्ड़ की शासकीय दर राशि 2881 रूपये प्रति वर्गफीट निर्धारित है। हितग्राहीयों को निर्धारित दर से अधिक की दर भूखण्ड़ हेतु डालना रहेंगी।

भूखण्ड़ों से संबंधित समस्त जानकारी तथा बोली प्रपत्र एम०पी० ऑनलाईन की वेबसाइट vikaspradhikaran.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।