मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में ‘ शक्ति से सृजन ’ अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरडी एवं शासकीय प्राथमिक शाला कारली में माटी पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरडी में वृक्ष मित्र अरुण गुरुजी ठाकरे, संस्था के योगेश सोमकुंवर, विद्यालय के प्राचार्य श्री रूँघे, श्री बुझाडे एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। वहीं, ग्राम पंचायत खांडसिवनी के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कारली में प्रधानपाठक श्रीमती ममता मस्कोले, शिक्षक श्री राधेश्याम शेंडे एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान के अंतर्गत माटी पूजन कर मुंगना, आम एवं करंजी के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पीपल के वृक्ष का पूजन कर प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थितजनों को पौधों के महत्व की जानकारी देते हुए उनके संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संस्था के गोपाल कोठे, हेमंत हिवरकर, परामर्शदाता दिनेश सोमकुवर, सुनील डोंगरे, सुभाष ठाकरे, शारदा निगम, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी तथा नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं।




