शासकीय महाविद्यालय बरही में जल संरक्षण के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रभारी अब्दुल बारी ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है। वर्तमान समय में बढ़ते जल संकट को देखते हुए जल का संरक्षण एवं विवेकपूर्ण उपयोग अत्यंत आवश्यक है। डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता, भूजल स्तर में वृद्धि तथा दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोकने जैसे उपायों को अपनाने पर जोर दिया गया। डॉ. कृष्णपाल सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं उनसे कहा कि वे अपने घर, महाविद्यालय एवं समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाएं तथा पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें। कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी, ईको क्लब प्रभारी मनोज चौधरी, समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया और समाज को जल बचाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।फोटो-12
शासकीय महाविद्यालय बरही में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
निष्पक्ष डेस्क · कटनी · 4 नवंबर 2026 · 2 मिनट



