प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में मंगलवार को मॉडल स्कूल,, इंदौर नाका धार में मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित 'सुरक्षित बचपन अभियान' (Surakshit Bachpan Abhiyan) के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करने तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर श्री राम सहारे राज, जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार, श्री प्रदीप सोनी, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला न्यायालय-धार एवं पुलिस विभाग से श्री विजय भाटी, प्रधान आरक्षक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा POCSO अधिनियम के प्रावधानों एवं साईबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में दी गई। इस विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को न्यायिक अधिकारियों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा अपने अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। उक्त विधिक जागरूकता कार्यकम के माध्यम से बच्चों में अपने अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला जिससे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई।
मॉडल स्कूल, धार में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर बच्चों को दिए गए कानूनी अधिकार के ज्ञान
निष्पक्ष डेस्क · धार · 3 नवंबर 2026 · 2 मिनट



