पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्थानीय पोस्ट मैट्रिक बालक एवं कन्या छात्रावास में गुरुवार को मेस (भोजन व्यवस्था) का शुभारंभ किया गया। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं विभागीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा इस जनकल्याणकारी व्यवस्था का वर्चुअली शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा ने छात्रावास परिसर में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेस में आवश्यक सामग्री, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, भोजन निर्माण एवं वितरण की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल तथा परिसर की साफ-सफाई का गहन जायजा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनसे मिल रही सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक जानकारियाँ एवं सुझाव प्राप्त किए।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा के साथ सहायक आयुक्त श्रीमती पारुल जैन विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।