भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम बैतूल में जनजातीय गौरव दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा प्राप्त 10:35 बजे दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में हेल्थ विभाग सांस अभियान एवं साथ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव उद्बोधन देखा व सुना जाएगा। इस अवसर पर शिवाजी ऑडिटोरियम से भव्य रैली भी निकाली जाएगी। शिवाजी आडिटोरियम परिसर में रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली शिवाजी चौक पहुंचेंगी, इस दौरान यहां छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। तत्पश्चात रैली कलेक्टर आफिस के सामने से होते हुए बसस्टेड पहुंचकर सरदार विष्णु सिंह गोंड जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। रैली के प्रमुख मार्गों के भ्रमण के दौरान राजा भोज जी की प्रतिमा, महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा तथा बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान रैली बालक छात्रावास कैम्पस में पहुंचकर भगवान बिरसा मुण्डा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात रैली का कार्यक्रम स्थल पर समापन किया जाएगा।
जनजातीय गौरव दिवस पर निकलेंगी भव्य रैली
निष्पक्ष डेस्क · बैतूल · 14 नवंबर 2026 · 2 मिनट



