जिले के दक्षिण में सतपुड़ा की तलहटी में स्थित वरला तहसील का धवली सेक्टर एक दुर्गम, उबड़-खाबड़ और चट्टानी भौगोलिक क्षेत्र है, जहाँ आबादी पहाड़ियों पर फल्यों में निवासरत होकर दूर-दूर तक बिखरी हुई है। जिले के सुदूर जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित पहुँच हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। भौगोलिक विषमताओं के कारण अक्सर ग्रामीण मूल स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते थे। इसी चुनौती को एक अवसर में बदलते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के नेतृत्व में ‘मिशन ग्रीन कमांडो’ नाम से एक अत्यंत अनूठी और महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत की। इतिहास दोहराने उतरेंगे ग्रीन कमांडो यह पहला मौका नहीं है जब बड़वानी प्रशासन ने इन दुर्गम पहाड़ियों को चुनौती दी है। इससे पूर्व, पिछले वर्ष 27 सितंबर 2025 को भी ग्रीन कमांडो अभियान का सफल संचालन विकासखण्ड पाटी के ग्राम रोसर सेक्टर में किया गया था। उस दौरान स्वास्थ्य टीमों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मात्र एक दिन में 4,500 से अधिक घरों को टारगेट किया था और सफलता पूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई थीं। 16 जुलाई 2026 को आकांक्षी विकासखण्ड पाटी के बोकराटा सेक्टर के 15 ग्रामों में पुनः मिशन ग्रीन कमांडो अभियान का संचालन किया गया। अभियान के तहत गठित 200 से अधिक स्वास्थ्य टीमों ने ग्रीन कमांडो के रूप में पैदल ही पहाड़ों को लांघकर लगभग 2,500 घरों तक पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं दी। ‘मिशन ग्रीन कमांडो’ की इस अभूतपूर्व सफलता और प्रशासनिक मॉडल की गूंज राज्य स्तर तक पहुँची। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी प्रशासन और मैदानी स्वास्थ्य अमले के इस अनूठे मॉडल की खुले दिल से सराहना की। क्या है मिशन ग्रीन कमांडो अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य अमले को ग्रीन कमांडो के रूप में मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है। ये कमांडो कोई सैनिक नहीं, बल्कि प्रशासन के वे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मी (सीएचओ, एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) हैं जो पैदल ही चलकर इन भौगोलिक बाधाओं को लांघकर हर घर तक आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएंगे। अभियान की प्रमुख बातें ऽ मिशन ग्रीन कमाण्डो धवली सेक्टर ग्राम धामन्या, मोहनपुरा, डुबझिरी, धवली, धावड़ा एवं जूनापानी के फल्यों में चलाया जायेगा। ं ऽ अभियान के दौरान 146 स्वास्थ्य टीमें जिनमें 438 ग्रीन कमाण्डों सम्मिलित है, वे 51 फल्यों में घर-घर जाकर नियमित टीकाकरण से छूटे हुये बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, अन्य लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कुपोषित बच्चों की जांच एवं पहचान टीम द्वारा किया जायेगा। ऽ अभियान का शुभारंभ 18 नवंबर को प्रातः 6 बजे से वीर बलिदानी खाज्या नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेंधवा से होगा। जिले वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण में सम्मिलित हुई कलेक्टर
मिशन ग्रीन कमांडो के मद्देनजर सेंधवा के मंगल भवन में आयोजित प्रशिक्षण में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुई। इस दौरान उन्होने उपस्थित जिला अधिकारियों, सीएचओ, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित समस्त मैदानी अमले की बैठक लेकर उन्हें मार्गदर्शित व प्रोत्साहित किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी मैदानी अमले को निर्देशित किया कि आप जब इस अभियान के तहत घर घर तक पहुंचे तो एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए। अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएँ एवं शासन के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान करें। सेवा भावना के साथ फील्ड में कार्य करे, पूर्व से निर्धारित की गई लाइन लिस्टिंग प्राप्त करे ताकि कल प्रभावी रूप से कार्य किया जा सके। दूरस्थ क्षेत्र के वासियों एवं बच्चों के लिए अगर आप अपने स्तर से आप कोई प्रयास करना चाहे तो वह अवश्य करे।



