कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के निर्देशन में आयुष्मान योजना एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 14 नवम्बर 2026 को बाल ह्नदय उपचार एवं बाल श्रवण उपचार योजना का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री अरविन्दों मेडिकल कॉलेज इन्दौर के सहयोग से जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र, जिला चिकित्सालय बड़वानी में किया गया। शिविर में 62 बच्चों का पंजीयन किया गया। कॉर्डियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. संजुक्ता भार्गव द्वारा 55 बच्चों की इको जांच की गई। जिनमें से 24 बच्चों का इको नार्मल पाया गया एवं 15 बच्चें को फॉलोअप पर रखा गया है तथा 16 बच्चों का स्टीमेंट बनाया गया, जिनका उपचार आयुष्मान योजना एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत किया जायेगा। बाल श्रवण योजना अंतर्गत 06 बच्चों का परीक्षण किया गया जिनमें से 04 बच्चों को बैरा टेस्ट किया गया, जिनको आवष्यक जांच एवं उपचार हेतु राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत उपचार कराया जायेगा। डॉ. मनोज खन्ना सिविल सर्जन, डी.ई.आई.सी. मैनेजर श्री राधेश्याम जमरे, डी.ई.आई.सी. टीम एवं आर.बी.एस.के. टीम शिविर में उपस्थित थी।
बाल ह्नदय उपचार एवं बाल श्रवण उपचार योजना के तहत शिविर का हुआ आयोजन

निष्पक्ष डेस्क · बड़वानी · 14 नवंबर 2026 · 2 मिनट



